फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डीएसपी पांवटा से मिले मृतक के परिजन, हत्या की आशंका

डीएसपी पांवटा से मिले मृतक के परिजन, हत्या की आशंका

Wed, 28 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा से मिले मृतक के परिजन, हत्या की आशंका
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
17 मार्च 2018 को पांवटा में बाता नदी के समीप संदिग्ध रुप से विजेंद्र का शव मिला था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। विजेंद्र 2008 से ससुराल में ही रहता था। परिजनों ने मृतक व्यक्ति के ससुराल पक्ष पर भी संदेह जताया जा रहा है। मंगलवार को मृतक के भाई समेत परिजन डीएसपी पांवटा से मिले। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, डीएसपी ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर हत्या के कारण का पता चल सकेगा।
बता दें कि विगत 17 मार्च 2018 को बाता नदी में विजेंद्र का संदिग्ध रुप से शव मिला था। मंगलवार को मृतक विजेंद्र के बडे़ भाई राकेश गोस्वामी, राजेंद्र गोस्वामी, कुलदीप मोहन, सुरेंद्र वर्मा, संदीप धीमान, धीरेंद्र मोहन व सारंग समेत परिजनों ने कहा कि मृतक विजेंद्र 2008 से पांवटा के सूरजपुर में अपने ससुराल में ही रह रहा था। कहा जा रहा है कि वह 14 मार्च से घर से लापता था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता परिजनों ने हैरानी जताई है कि उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने इसको तलाश तक नहीं किया। पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। 17 मार्च को बाता नदी के समीप उसका शव मिला। परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि मृतक की पेंट खुली थी व गले में भी कई निशान थे। नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया था। 19 मार्च से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है। परिजनों ने डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान से मामले की गहनता से जांच की मांग रखी है जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ेउधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने परिजनों से मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं पहुंची है। लैब से रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। इस मामले में जांच टीम कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed