{"_id":"5a5cb3ad4f1c1ba3268b488e","slug":"101516024749-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली तार चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका पुलिस ने बिजली की तार चोरी मामले में पकड़े दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों आरोपी अब 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। बता दें कि पुलिस ने इन्हें चोरी हुए सर्विस वायर के पांच बंडलों सहित गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस को इनके एक अन्य साथी की तलाश है जो कि अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
पुलिस ने रविवार की सुबह इन दोनों आरोपियों को नाहन के पास से गिरफ्तार किया था जो ददाहू के बिजली घर के एक स्टोर में रखी सर्विस वायर के पांच बंडल चुरा कर नाहन की ओर भाग गए थे लेकिन नाहन के पास दोनों ही आरोपी गुलफाम व मजीद खान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है जिसमें चोरी हुई तारों के बंडलों को फलों की पेटियों के बीच छुपा कर रखा गया था।
रेणुका थान के एसएचओ जीत सिंह ने दोनों आरोपियों को एक दिन का पुलिस से रिमांड मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन दोनों आरोपियों के तीसरे साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी सहारनपुर उत्तरप्रदेश के बेहेट के रहने वाले हैं जो कि ददाहू बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार फल बेचने का धंधा करते आ रहे थे। उन्होंने शनिवार की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।