{"_id":"603cf8b68ebc3ec39f5db8ff","slug":"crime-nahan-news-sml3626964192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में हुड़दंग मचाने वाले दोनों निहंग न्यायिक हिरासत में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में हुड़दंग मचाने वाले दोनों निहंग न्यायिक हिरासत में भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर))। पांवटा साहिब के चौक बद्रीपुर चौक पर ट्रैफिक पुलिस से मारपीट और बदसलूकी मामले के दोनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए गए। अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि शनिवार देर शाम को पांवटा साहिब यातायात पुलिस पर बद्रीपुर चौक पर दो निहंगों ने अभद्र व्यवहार, हुड़दंग और मारपीट की थी। हमले में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी जख्मी भी हुआ था। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई। पुलिस जांच टीम को पता चला कि पंजाब से कुछ निहंग एक गाड़ी में पांवटा आए हुए थे। जो शनिवार शाम को हूटर बजाते हुए बद्रीपुर चौक पर उत्पात मचा रहे थे।
चौक पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने हूटर नहीं बजाने को कहा। दो निहंगों ने पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। सोमवार तक दो दिनों का पुलिस रिमांड मिला था। सोमवार को फिर अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। उधर, पांवटा साहिब थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।
विज्ञापन
उधर, रोड सेफ्टी क्लब पांवटा के अध्यक्ष भजन चौधरी, सुनील चौधरी, दिनेश चौधरी, नंदलाल परवाल, राजेश तोमर, आशिक अली, एकांत गर्ग, नवाब सिंह और जगजीत सिंह का कहना हैं कि ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है जिससे शांत हिमाचल प्रदेश और गुरु की नगरी में हुड़दंग करने वालों को कड़ा सबक मिल सके।
---------------