फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने खुद लगाई पुल की रेलिंग

Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
सतौन-भटरोग मार्ग पर तिलग्न खड्ड पर बनें फुटब्रिज में रैलिंग लगाते मृतक ओम प्रकाश के परिजन। - फोटो : NAHAN
सतौन (सिरमौर)। सतौन-भटरोग मार्ग पर तिलग्न खड्ड पर बने फुटब्रिज से गिरकर जान गंवाने वाले युवक ओम प्रकाश के परिजनों ने अब स्वयं इस पुल पर रेलिंग लगा रहे हैं। रविवार को परिजनों ने गांव वासियों के साथ मिलकर फुटब्रिज के दोनों ओर रेलिंग लगाने का कार्य आरंभ किया। मृतक ओम प्रकाश अक्सर इलाके की समस्याएं उठाता था। सोशल मीडिया पर भी उसकी आवाज बुलंद रही।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनके परिवार के युवक की फुटब्रिज में रेलिंग न होने से मौत हुई है। पुन: कोई हादसे का शिकार न हो, इसलिए पुल पर रेलिंग लगाई जा रही है। गौरतलब है कि दो अगस्त को ओम प्रकाश रोजाना की तरह सतौन से अपने घर भटरोग जा रहा था। तिलग्न खड्ड में बने फुट ब्रिज से पांव फिसलने से युवक 15 फीट नीचे खड्ड में गिर गया जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं। परिजन युवक को अस्पताल लेकर गए जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

हादसा टल सकता था यदि फुट ब्रिज में रेलिंग होती। मिली जानकारी के अनुसार फुटब्रिज में उस समय पंचायत ने रेलिंग लगवाई थी, जब इस पुल का निर्माण किया गया था। यह फुट ब्रिज दो पंचायतों पोक्का और सतौन को जोड़ने का साधन है। यहां से रोजाना दर्जनों लोग आते जाते हैं। इस पुल से पहले भी कई लोग गिरकर घायल हुए हैं। कुछ लोग मजबूरी में यहां से दोपहिया वाहन भी निकालते हैं। अभी कच्ची ढांक में सड़क धंसने से नेशनल हाईवे बंद रहा। उस दौरान भी कई लोग इसी फुटब्रिज से होकर निकले। कई लोग बाइक लेकर भी यहां से गुजरे। तिलग्न खड्ड में बरसात में पानी का स्तर बढ़ने के कारण मात्र यही फुट ब्रिज आवाजाही का साधन है। ओम प्रकाश ने भटरोग सड़क का मुद्दा कई बार सरकार के समक्ष लाया। मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की लेकिन स्वयं इसी सड़क पर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन देवेंद्र सिंह और सुमेर चंद ने बताया कि किसी अन्य के साथ ऐसी दुर्घटना न हो इसके लिए उन्होंने अपने खर्च से यहां रेलिंग लगाने का कार्य शुरू किया गया। यह एक तरह से उनके भाई को श्रद्धांजलि भी होगी। वह अक्सर इलाके की समस्याएं उठाता था।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed