Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Created a stir with songs, dance, and Bhangra

Sirmour News: गीत, नृत्य और भंगड़े से मचाई धूम

Thu, 26 Nov 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Created a stir with songs, dance, and Bhangra
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक नाटी प्
जामनीवाला स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

नशे के दुष्प्रभावों पर लघु नाटिका से दिया जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने मुख्य अतिथि, जबकि सुभाष चौधरी और बलबीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य गीता राम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समूहगान, एकल गीत, फनी डांस, योग नृत्य, पंजाबी और हिंदी रीमिक्स, हरियाणवी नृत्य, गिद्दा और भंगड़ा सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

राशि और उनके सहपाठियों ने नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने भी समूह नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रोहित चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सरोज वाला, राजकुमार शर्मा, नीलम शर्मा, सुनीता शर्मा, मीनाक्षी, पूजा देवी, ओम प्रकाश शर्मा, दीपचंद परमार, अनीता देवी, मंगतराम, राजेश कुमार, पंचराम परमार, दीपचंद, विनीता कुमारी, निशा कुमारी, इकबाल कौर, रंजना देवी, रघुवीर सिंह, रीता देवी और सीमा रानी सहित अभिभावक, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed