{"_id":"69ecb23cd3d307cfb2048210","slug":"cow-signaure-abhiyaan-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177198-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ‘गो सेवा-सम्मान और संरक्षण के लिए शुरू हुआ विशेष हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ‘गो सेवा-सम्मान और संरक्षण के लिए शुरू हुआ विशेष हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
पांवटा साहिब मुख्य बाजार में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' में हस्ताक्षर अभियान चलाते गोसेवक। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गो माता’ को राष्ट्र माता का दर्जा, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोसंरक्षण को केंद्रीय कानून की मांग : सचिन ओबरॉय
27 अप्रैल को तहसीलदार को सौंपा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देशभर में गोसेवकों के माध्यम से एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान (गो सम्मान आह्वान अभियान) चलाया जा रहा है। शनिवार को पांवटा साहिब में गीता भवन मुख्य बाजार से अभियान शुरू हुआ। अभियान का उद्देश्य ‘गौ माता’ को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गोसंरक्षण के लिए केंद्रीय कानून की मांग रहा है।
गोसेवक सचिन ओबरॉय, भरत राणा, रघुवीर तोमर, राकेश शर्मा व मयंक चौहान समेत पूरी टीम ने पांवटा साहिब में अभियान शुरू किया है। सचिन ओबराय व भरत राणा ने बताया कि अभियान मुख्य रूप से मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू होकर देशभर के हर प्रदेश, जिला व तहसील में चलेगा। देश की करीब 5000 तहसीलों से 5 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत कई शहरों व गांवों में हजारों लोगों ने समर्थन किया है।
इस समर्थन में पांवटा साहिब में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 को ‘गो सम्मान दिवस’ के रूप में तहसील स्तर तक ज्ञापन सौंपने के साथ सक्रिय है। राकेश शर्मा, रघुवीर सिंह व मयंक ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है और इसे आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
संवाद
.....