फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona vaccination

पहले दिन महज चार बुजुर्गों ने लगाए कोविशील्ड के टीके

Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग को कोविशील्ड के टीक का लगाती नर्स। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में तीसरे चरण का कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन कोविशील्ड का टीका लगाने नाममात्र बुजुर्ग पहुंचे। मेडिकल कॉलेज नाहन में पहले दिन चार वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सिरमौर में वरिष्ठ नागरिकों की कुल जनसंख्या के 10 फीसदी हिस्से को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी टीके लगाए जाएंगे लेकिन इसके लिए उन्हें अपना मेडिकल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के पहले दिन मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक बेहद कम संख्या में टीका लगाने पहुंचे। इस दौरान बीमारी से ग्रस्त चार अन्य मरीज भी टीका लगाने पहुंचे थे लेकिन मेडिकल प्रमाण पत्र के अभाव में उन्हें टीका नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 45 से 59 वर्ष के लोग जो अन्य गंभीर बीमारियों जैसे बीपी, कैंसर, दिल के रोगी, किडनी रोग आदि बीमारियों से ग्रस्त हैं, उन्हें अपना मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।
चिकित्सकों की परामर्श के मुताबिक उन्हें कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। डॉ. पराशर ने कहा कि तीसरे चरण में 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों की कुल 10 फीसदी जनसंख्या को तीसरे चरण में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वह आरोग्य सेतु ऐप और कोविन ऐप पर अपना पंजीकरण जरूर करा लें। इसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जाएगा।

...........
वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर करें टोल फ्री काल
कोविड वैक्सीन लगाने के बाद यदि किसी व्यक्ति में बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, ठंड का एहसास, उल्टी और जी मिचलाना आदि लक्षण महसूस हों तो टोल फ्री 18001803024 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए फार्माकोलाजी विभाग के तहत मेडिकल कॉलेज नाहन में फार्मोकोविजिलेंस केंद्र की स्थापना की गई है। बहरहाल, अभी तक जिले में किसी भी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं।
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed