फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmau

जिले में अब तक 1,26,571 लोग लगवा चुके हैं कोविड टीका : डॉ. परूथी

Fri, 28 May 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmau
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अब तक 1,26,571 लोग कोविड-19 टीका लगवा चुके हैं। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिले में 102694 लोग कोविड टीका की प्रथम डोज लगवा चुके हैं। इनमें से 23,832 लोगों ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना की रिकवरी रेट 89.71 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 10.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 1,38,429 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है, जिनमें से 14,300 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 12,829 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं और अभी 1291 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

डॉ. परूथी ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 422 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है जिनमें फिलहाल 128 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और 1164 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 35 कोरोना मरीज डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में, 9 श्री साईं अस्पताल में, 21 डेडीकेटिड कोविड स्वास्थ्य केंद्र सराहां, 22 सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, 31 बड़ूसाहिब, जबकि 9 कोरोना मरीज जुनेजा अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त, एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही करने से बचें और अनावश्यक रूप से बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं और कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें, तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed