फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona cases incresing in rajgargh area30 cses came with in one week

राजगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े, मचा हड़कंप

Sat, 15 Jan 2022 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
corona cases incresing in rajgargh area30 cses came with in one week
corona cases incresing in rajgargh area30 cses came with in one week
राजगढ़ (सिरमौर)। कोरोना की तीसरी लहर का असर राजगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। विकास खंड राजगढ़ में गत एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 30 मामले सामने आए हैं। सोमवार से शनिवार तक नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी में 620 लोगों की सैंपल लिए गये थे, जिसमें 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी शर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजगढ़ में भी अधिक टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 84 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें छ: लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सोमवार को 129 में से तीन , मंगलवार को 101 में से एक, बुधवार को 116 में से पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक 11 मामले वीरवार को सामने आए। वीरवार को 100 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी राजगढ़ के विभिन्न हिस्सों में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। डॉ. सिम्मी शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि यदि किसी को भी बुखार, खांसी, जुखाम के लक्षण हो तो लापरवाही न बरतें और तुरंत अस्पताल आकर अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed