फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   contener accident in kalaamb

Sirmour News: तेज रफ्तार कंटेनर की गुमटी से टक्कर, दो कर्मी घायल

Mon, 28 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
contener accident in kalaamb
कालाअंब टोल बैरियर पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त गुमटी। संवाद
-कालाअंब टोल बैरियर पर हादसा, चार लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

-सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब में रविवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर टोल टैक्स बैरियर की चेकपोस्ट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद टोल कर्मियों और अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। दो टोल कर्मी अर्जुन और सरवन आंशिक रूप से घायल हुए, जबकि अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा सुबह करीब 4:20 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा की ओर से आ रहा वेरका डेयरी का कंटेनर कालाअंब टोल बैरियर के पास अनियंत्रित हो गया और सीधे चेकपोस्ट से जा टकराया। हादसे के समय मौके पर कालाअंब स्थित एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी समेत चार लोग मौजूद थे। कंटेनर को तेजी से अपनी ओर आता देख सभी ने भागकर जान बचाई। इसी दौरान भगदड़ में दो टोल कर्मी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर के अनियंत्रित होकर बैरियर की चेकपोस्ट से टकराने का घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद टोल कर्मियों ने कालाअंब स्थित हरियाणा पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टोल बैरियर पर रविवार को हुए हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टोल कर्मियों का कहना है कि बैरियर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे पहले भी नाहन की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोल बैरियर से टकरा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक और टोल कर्मियों की ओर से आपसी समझौते की पेशकश की गई है। दोनों पक्षों को समझौते के लिए समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि समझौता नहीं होता है तो मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।----------

बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed