फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress organised pradarsan against modi govt.

इस देश के लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो रही मोदी सरकार: ज्ञानचंद चौधरी

Fri, 22 Dec 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress organised pradarsan against modi govt.
सचित्र--
विज्ञापन

लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो रही मोदी सरकार : ज्ञानचंद चौधरी
सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नाहन मंडल कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय नाहन के समीप किया जोरदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संसद के शीतकालीन सत्र से लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के निलंबन मामले पर नाहन मंडल कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नाहन में प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
रोष प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए और कांग्रेस भवन से स्टेट बैंक तक रैली निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद विशेषतौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोष रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। भारतीय इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में चुने गए सांसदों का निलंबन हुआ है। मोदी सरकार इस देश के लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी सांकेतिक रूप से यह प्रदर्शन किया गया है, यदि सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस अधिक कठोर कदम उठाएगी।
इस अवसर पर पर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, केकेसी के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, महिला कांग्रेस की राज्य सचिव काजल शर्मा, उपमा धीमान, बलकीश, गुरदयाल पंवार, महीपत सोलंकी, मोंटी, राकेश गर्ग, विजय ठाकुर, शुकरदीप, सायरा बानों, जरीना, शाहिदा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed