फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Congress celebrated the 139th foundation day of the party

Sirmour News: कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस

Thu, 28 Dec 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated the 139th foundation day of the party
सचित्र-01
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन नाहन में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता नाहन ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान ज्ञानचंद चौधरी ने की, जबकि नाहन के विधायक अजय सोलंकी व पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी का झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद विधायक अजय सोलंकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास से अवगत करवाया। इस दौरान आजादी से अबतक देश को समर्पित जनहित कार्यों की व्याख्या भी की। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई भी वितरित की।
विज्ञापन

सोलंकी ने कहा कि आजादी के बाद भारत की बागडोर दूरदर्शी जवाहर लाल नेहरू के हाथों में आई। उस समय देश में भुखमरी का आलम था। जरूरत के मुताबिक अनाज भी नहीं उग पा रहा था। उन्होंने कई योजनाएं ऐसी चलाईं। इससे अनाज की कमी दूर हुई और भारत देश तरक्की पर तरक्की करता चला गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के प्रधान व कांग्रेस नेता नरेंद्र तोमर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, सोहन राजपूत, पिंकू रामोल, विनेश राणा, सोमचंद, प्रशांत ठाकुर, विनीत पुंडीर, रणजीत थापा, संजीव शर्मा, श्याम लाल सोडा, आराधना, बिल्किश, सुनीता, उपमा, रक्षा ठाकुर, हरप्रीत कौर, काजल शर्मा, अलका शर्मा, पार्षद राकेश गर्ग व कपिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed