{"_id":"6a3003823a189e09f90a964a","slug":"conducted-a-drill-to-evacuate-students-safely-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181029-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने का कराया अभ्यास
विज्ञापन
बर्मापापड़ी स्कूल में मॉक ड्रिाल के दौरान विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में भूकंप, बादल फटने और वन अग्नि जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के महत्व, आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षित उपायों और विद्यालय परिसर से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को त्वरित प्रतिक्रिया दल ने भूकंप एवं आग जैसी आपदाओं की स्थिति में सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और घायल विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रधानाचार्या शालू परमार ने आपदा के समय सतर्क रहने, घबराहट से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।