Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   citu pressvarta

मजदूरों के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं, दिल्ली में बुलंद होगी आवाज: आशीष

Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
citu pressvarta
नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सीटू महासचिव। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और चार श्रम संहिताओं के विरोध में सीटू की ओर से 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में तीन दिवसीय महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला सिरमौर से सैकड़ों मजदूर भाग लेंगे। यह जानकारी नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीटू जिला सिरमौर के महासचिव आशीष कुमार ने कही।

आशीष कुमार ने कहा कि महापड़ाव में आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, निर्माण, औद्योगिक और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूर महंगाई, बेरोजगारी, कम वेतन और असुरक्षित रोजगार की मार झेल रहे हैं, जबकि सरकार बड़े पूंजीपतियों को राहत दे रही है। चार श्रम संहिताएं मजदूरों के दशकों के संघर्ष से हासिल ट्रेड यूनियन, हड़ताल और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास हैं। सीटू इनका विरोध करती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली महापड़ाव में 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन, 21 हजार रुपये न्यूनतम पेंशन, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन तथा स्कीम वर्करों को मजदूर का दर्जा देने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्करों को सम्मानजनक वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल रहा है। उन्होंने सिरमौर के मजदूरों और कर्मचारियों से एकजुट होकर दिल्ली महापड़ाव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सम्मान, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed