फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chunv training in sangdah

Sirmour News: पोलिंग पार्टियों को करवाया पूर्वाभ्यास

Fri, 22 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chunv training in sangdah
संगड़ाह में चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारी। संवाद
-पंचायत चुनावों को लेकर संगड़ाह में तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपमंडल संगड़ाह स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों का चुनाव संबंधी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी ने की।

जानकारी के अनुसार 18 मई को भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था, जबकि 24 मई को अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में 73 पोलिंग पार्टियों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, पोलिंग पार्टियों की आवाजाही और चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा सात संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर लिखने का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र पुंडीर ने पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed