फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Choti Mali was won by Shubham from Rajgarh and Badi Mali was won by Rohit from Delhi.

Sirmour News: छोटी माली राजगढ़ के शुभम और बड़ी माली दिल्ली के रोहित ने जीती

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Choti Mali was won by Shubham from Rajgarh and Badi Mali was won by Rohit from Delhi.
राजगढ़ के मंडियाघाट में आयोजित मेले में दंगल में खिताब के लिए दाव पेच लगाते पहलवान। संवाद
मंडियाघाट में शिरगुल देवता के नाम पर सजा मेला, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
विज्ञापन

हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के मंडियाघाट में शिरगुल देवता के नाम पर आयोजित एक दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल रहा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के प्रसिद्ध अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
दंगल का आयोजन मेला कमेटी और हिमाचल प्रदेश रेसलिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा के सहयोग से किया गया। छोटी माली के मुकाबले में राजगढ़ के शुभम राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता को आठ हजार रुपये की इनामी राशि दी गई, जबकि सोलन के अक्षित शर्मा सात हजार रुपये की राशि के साथ उपविजेता रहे।
विज्ञापन

वहीं, बड़ी माली के मुकाबले में दिल्ली के पहलवान रोहित ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। उन्हें 33 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। कुरुक्षेत्र के दीपू ने शानदार मुकाबला करते हुए 18 हजार रुपये की राशि के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज मलिक, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद पानीपत ग्रामीण, रंजीत रैना नेरी कोटली और गुरु मां शांभवी महामंडलेश्वर, उज्जैन मध्य प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत टिक्कर की प्रधान अंबिका ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, मनीष ठाकुर, विकास कंवर, अनिल पुंडीर, रूद्रेश शर्मा, जोगिंदर ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed