फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chilon chocki mrigwal road

Sirmour News: चिलौन से चौकी मृगवाल गांव तक 10 करोड़ से तैयार होगी सड़क

Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chilon chocki mrigwal road
(विकास की बात)--
विज्ञापन


ग्रामीणों की करीब 12 किलोमीटर की दूरी कम होगी, छो़टे बड़े गांव के 150 परिवार होंगे लाभान्वित
ग्रामीणों को इस समय एनएच-707 के खजियार के समीप से बड़वास होकर गांव पहुंचना पड़ता है


सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 पर चिलौन के समीप से चौकी मृगवाल सड़क पर दस करोड़ बजट खर्च होगा। क्षेत्रवासियों को पक्की, डंगे और नालियों वाली बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। इससे गांव तक पहुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूरी कम हो सकेगी। आसपास लगते छोटे-बड़े गांव के करीब 1200 लोग लाभान्वित होंगे। अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में समय व पैसे की बचत हो सकेगी।
इस योजना के सोमवार को टेंडर निकाले जा रहे हैं। बता दें कि विगत वर्ष उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चिलौन से चौकी मृगवाल को संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया था। शुरुआती कार्य के लिए कुछ बजट का प्रावधान किया गया था। अब इस योजना के तहत करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क को पक्का करने, मार्ग में जगह-जगह डंगे लगाने और नाली व्यवस्था का कार्य होना है।
विज्ञापन

चौकी मृगवाल और बढ़वास के निवासी मदन सिंह, भगवान सिंह, सुरेंद्र चौहान, बलदेव सिंह, मनोज चौहान व रघुवीर सिंह ने बताया कि अभी लोगों को खजियार के समीप से बड़वास होकर चौकी मृगवाल पहुंचना पड़ता है। नया मार्ग तैयार होने पर करीब 12 किलोमीटर की दूरी कम हो सकेगी। इस संपर्क सड़क निर्माण होने पर लोगों को अच्छी सड़क उपलब्ध हो सके। चिलोन-चौकी मृगवाल सड़क मार्ग के निर्माण से टिक्कर, कुनैर, तीलचोंकी, बाग, तीलवाड़ी व बालुओट आदि गांवों के 150 परिवारों के लगभग 1200 लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह सड़क वरदान सिद्ध होगी जिसके माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों की बहुत सी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। वहीं सड़क मार्ग से जुड़ने पर इस क्षेत्र के किसानों की नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाना आसान होगा। साथ ही साथ बेहतर स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं से यह क्षेत्र जुड़ जाएगा।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब दलीप तोमर ने पु्ष्टि की है। उन्होंने कहा कि चिलौन-चौकी मृगवाल सड़क को पक्का करने, बेहतर नालियां और डंगों के निर्माण के लिए दस करोड़ बजट खर्च होगा। इस सड़क योजना के लिए सोमवार को टेंडर निकाले जा रहे हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed