{"_id":"67028c2daaf1091c990ada1f","slug":"chalan-of-illegale-minning-nahan-news-c-177-1-ssml1030-134004-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अवैध खनन के 36 मामले पकड़े, 7.27 लाख वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अवैध खनन के 36 मामले पकड़े, 7.27 लाख वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के 36 मामले पकड़े, 7.27 लाख वसूला जुर्माना
मानसून सत्र में विशेष गठित टीमों की विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई जारी
डीएफओ पांवटा की ओर से गठित टीमों ने कसा अवैध खनन पर शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएफओ पांवटा साहिब ने अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग की विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने मानसून सत्र में 6 अक्तूबर तक कुल 36 अवैध खनन के मामले पकड़े हैं। इसमें ट्रक, ट्रैक्टर संचालकों से अब तक कुल 7.27 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है।
बता दें कि पांवटा साहिब दून वैली चारों तरफ से नदी नालों से घिरी हुई है। रेत बजरी उठाने के लिए नदी नाले हमेशा ही अवैध खननकारियों के निशाने पर रहते हैं।
अवैध खनन रोकने के लिए प्रदेश में कई विभागों को चालान व कार्रवाई के अधिकार मिले हैं जिसमें खनन विभाग, वन विभाग, प्रशासन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में वन विभाग औसतन सबसे ज्यादा अवैध खनन के चालान और जुर्माना राशि वसूलने में कामयाब होता रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल 2022 से 5 अगस्त 2024 तक वन विभाग ने करीब 535 अवैध खनन के चालान कर एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना राशि वसूली थी। वहीं विगत सितंबर 2024 के महीने में मानसून के कारण खनन प्रतिबंध की अवधि में, पांवटा वन मंडल के फील्ड स्टाफ ने औचक खनन पर छापेमारी और फील्ड पर लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसके माध्यम से अवैध खनन के लिए पाए गए 31 अलग-अलग मामलों में 5.963 लाख रुपये के चालान किए।
इसके बाद वीरवार तीन अक्तूबर को पांवटा रेंज में 5 ट्रैक्टर जब्त कर 1.316 लाख का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। अब तक पांवटा वन रेंज में 13, माजरा में 4, गिरि नगर में 5 और भगानी में 10 चालान हो चुके हैं।
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी रहेगा।
संवाद