{"_id":"653d04ee4aeea5b3640ebea4","slug":"case-file-in-illegale-minning-in-renuka-ji-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11556-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अवैध खनन करते कब्जे में लिए जेसीबी और टिपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अवैध खनन करते कब्जे में लिए जेसीबी और टिपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन करते कब्जे में लिए जेसीबी और टिपर
रेणुकाजी पुलिस ने की कार्रवाई, दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक टिपर को कब्जे लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान अमल में लाई।
जानकारी के अनुसार सैनधार क्षेत्र में पनियाली के समीप एक व्यक्ति पहाड़ खोदकर अवैध खनन करते पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच कर खनन कार्य में जुटे एक टिपर (एचपी71ए 2411) व जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अवैध खनन का यह धंधा पिछले लंबे समय से ही चल रहा था।
रेणुकाजी पुलिस थाना के एसएचओ रणजीत राणा ने अवैध खनन का मामला दर्ज होने की पुष्टि करते बताया कि एक जेसीबी और टिपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अदालत को सौंप दिया है।