{"_id":"69eb5886ca71eaced0067c41","slug":"block-comgress-president-issues-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177118-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाईकमान ने पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं बदला तो खुलकर विरोध करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाईकमान ने पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं बदला तो खुलकर विरोध करेंगे
विज्ञापन
पांवटा साहिब के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में भाग लेते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नेता और कार्यकर्ता बोले, विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिलकर कांग्रेस को हराने वाले को दे दिया गया पद
कहा, कि इस मामले में हम शिमला से लेकर दिल्ली हाईकमान तक मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में कांग्रेस के नए बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर बवाल शुरू हो गया है। वीरवार को इस फैसले को लेकर शिमला में धरना देकर पूर्व भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान विरोध जता चुके हैं। अब शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक में भी इस हाईकमान के फैसले पर जमकर विरोध सामने आ गया है।
पांवटा साहिब कांग्रेस में खुलकर बगावत सामने आई है। शुक्रवार को पांवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में निशिकांत मेहता की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक किरनेश जंग विशेष रूप से मौजूद रहे।
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष को जबरन थोपा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इस समय बनाए गए नए ब्लॉक अध्यक्ष ने ही भाजपा पार्टी से मिलकर कांग्रेस को हराने का काम किया था। प्रदेश कांग्रेस ने पावटा साहिब ब्लॉक से भेजे गए नाम में से कोई नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने ऊपर से ही थोपने हैं तो आपको ही कांग्रेस मुबारक हो तथा अपने आप पांवटा साहिब में काम करें। किरनेश जंग ने कहा कि अगर हाईकमान ने जबरन थोपे जा रहे ब्लॉक अध्यक्ष को नहीं बदला तो हम सब कार्यकर्ता मिलकर अब खुलकर विरोध करेंगे। साथ ही कहा कि इस मामले में हम शिमला से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे।
बैठक में कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने अपनी ही सरकार पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाएं तथा कहा कि साढ़े तीन साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक भी काम नहीं हुआ। अगर कोई काम हुआ होगा तो वह अपने दम पर किया होगा। अवनीत सिंह लाम्बा ने कहा कि हाईकमान ने पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के ऐसे अध्यक्ष बनाए गए हैं जिसने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम किया है।
इस मौके पर निशिकांत मेहता, मनीष तोमर, अवनीत सिंह लाम्बा, प्रदीप चौहान, शमशेर अली, अतर सिंह, महेश खुराना, इंतजार अली आदि मौजूद थे।