{"_id":"67e3f21124c612b22f08d07f","slug":"bjp-railley-in-shimla-nahan-news-c-177-1-ssml1030-146624-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा क्षेत्र से चार सौ भाजपा कार्यकर्ता शिमला विधानसभा घेराव को पहुंचेगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा क्षेत्र से चार सौ भाजपा कार्यकर्ता शिमला विधानसभा घेराव को पहुंचेगे
विज्ञापन
पांवटा क्षेत्र से चार सौ भाजपा कार्यकर्ता शिमला विधानसभा घेराव को पहुंचेगे
महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा जोश : रमेश तोमर
कहा, कांग्रेस सरकार के आते ही माफिया राज, प्रदेश का विकास धीमा पड़ गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिमला में प्रदेश भाजपा वीरवार को विधानसभा का घेराव करेगी जिसमें पांवटा विधानसभा क्षेत्र के करीब 400 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस की प्रदेश सरकार की नाकाम नीतियों को लेकर भाजपा की शिमला चौड़ा मैदान से शुरू होने वाली रैली में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली और विधानसभा घेराव किया जाएगा।
पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और आंजभोज भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है। कानून व्यवस्था प्रदेशभर में ठप है। गारंटियोंं का कोई अता पता नहीं है। प्रदेश में जैसे माफिया राज चल रहा है, अवैध खनन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। डीजल सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार समेत आम आदमी हैरान व परेशान है। प्रदेश व जिला का विकास चारों खाने चित हो गया है। भाजपा सरकार के दौरान खोले कार्यालयों को बंद कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस सरकार का अब तक का कार्यकाल असफल रहा है।
आंजभोज भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि पांवटा भाजपा मंडल तथा आंजभोज भाजपा मंडल से शिमला रैली व विधानसभा के घेराव को जाने वाले करीब चार सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के आने जाने की व्यवस्था कर ली गई है। कार्यकर्ता वाहनों से शिमला चौड़ा मैदान पहुंचेगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार की नाकाम नीतियों के खिलाफ विशाल रैली निकाली जाएगी जिससे वर्तमान सरकार को विकास के प्रति जगाया जा सके। विधानसभा घेराव के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न मोर्चों के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शिमला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
संवाद