Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp pradarshan in nahan on medical facility issues

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर सड़कों पर उतरी भाजपा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 16 Nov 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
bjp pradarshan in nahan on medical facility issues
नाहन में मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
-डॉ. बिंदल के नेतृत्व में शहीद स्मारक से मेडिकल कॉलेज तक निकाली रोष रैली, स्थानीय विधायक को भी घेरा
विज्ञापन


-चार साल से अधर में नया भवन, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा साढ़े तीन महीने से बंद

-एमसीएच, नर्सिंग कॉलेज और नए भवन के लिए जारी बजट के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और अधूरे भवन निर्माण के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली निकालकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने अस्पताल की मौजूदा हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। यहां से रैली दिल्लीगेट, बड़ा चौक और गुन्नूघाट होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और निर्माण कार्यों में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज परिसर में संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज को अपनी नाकामियों का स्मारक बना दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल की छतें टपक रही हैं, सीलिंग मरीजों पर गिर रही है और शौचालयों की हालत भी खराब है। मरीजों को उपचार के साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यह अस्पताल रेफरल बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 260 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हुई, लेकिन पिछले चार वर्षों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नाहन में मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) और नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति दी थी। नर्सिंग कॉलेज वर्ष 2024 में शुरू होना था और इसके लिए 70 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था, लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ।
इसी तरह मातृ-शिशु अस्पताल के लिए वर्ष 2022 में वर्तमान अस्पताल के साथ लगती भूमि का चयन किया गया था। पेड़ कटवाने के बाद निर्माण की तैयारी थी और केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 20 करोड़ रुपये भी दिए गए थे। इसके बावजूद अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज में 32 पीजी और एमडी-एमएस सीटें स्वीकृत और इनके लिए 42 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा मशीनरी और अन्य सुविधाओं के लिए आठ करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह भवन, नर्सिंग कॉलेज और मातृ-शिशु अस्पताल के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग नहीं हो पाया, उसी तरह इन बजट प्रावधानों का भी समुचित इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।


इनसेट--
साढ़े तीन महीने से सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड ठप
मेडिकल कॉलेज में साढ़े तीन महीने से सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद पड़ी है। 31 जुलाई को रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी के सेवानिवृत्त होने के बाद अभी तक विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही है। दिवाली से ठीक पहले हुए सड़क हादसे के दौरान भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे थे।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed