Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   inner wheel club program

Sirmour News: इनर व्हील क्लब के कार्यों की जिला अध्यक्ष किरण जैन ने की सराहना

Mon, 16 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
inner wheel club program
नाहन में इन्नरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद महिला सदस्या। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। इनर व्हील क्लब नाहन डिस्ट्रिक्ट 308 की जिला अध्यक्ष किरण जैन ने रविवार को क्लब का आधिकारिक दौरा किया। नाहन पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्लब की ओर से किरण जैन और अध्यक्ष प्रिया शर्मा को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
आधिकारिक दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में संचालित परियोजनाओं से संबंधित दस्तावेज का अवलोकन किया और रिकॉर्ड की जांच की। क्लब की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

क्लब की ओर से शहर के दो सड़का क्षेत्र में इनर व्हील वेलकम बोर्ड स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य संगठन की पहचान और गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ शहर में आने वाले यात्रियों और आगंतुकों का स्वागत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इसके तहत 30 महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे हुनर सीखकर स्वरोजगार अपना सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी जनकल्याणकारी परियोजना शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण के साथ केंद्र की आवश्यकताओं में सहयोग देना है।

जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में क्लब ने दो महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीमा वर्मा, ममता अग्रवाल, रचना गौतम, राखी अग्रवाल, अलका गर्ग, अलका गुप्ता, अनुभा गुप्ता और अलका जनवेजा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।----------

नाहन में इन्नरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद महिला सदस्या। संवाद

नाहन में इन्नरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद महिला सदस्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed