फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP brainstorms on organizational issues

Sirmour News: भाजपा ने संगठनात्मक विषयों पर किया मंथन

Thu, 19 Feb 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP brainstorms on organizational issues
नाहन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपा का
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बिंदल ने कहा कि भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ हो चुका है। इसकी पहली कार्यशाला सुंदरनगर में आयोजित की गई थी। अब शिमला संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला नाहन में हुई है। उन्होंने बताया कि चारों संसदीय क्षेत्रों की कार्यशालाएं पूरी होने के बाद मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल से पहले कुल 171 प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संगठन विस्तार की दिशा में भाजपा ने अब तक लगभग 17 लाख प्राथमिक सदस्य, 25 हजार सक्रिय सदस्य और 775 बूथ समितियों का गठन किया है। इसके साथ ही 171 मंडलों, 17 संगठनात्मक जिलों और सात मोर्चों की कार्यसमितियां गठित कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया गया है। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed