फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bhuppur Chowk: Danger of accident due to one-way

भूपपुर चौक : वन-वे के फेर में हादसे का खतरा

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhuppur Chowk: Danger of accident due to one-way
उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच -07पर भूप पूर में निर्माणाधीन चौक हादसों का नया ब्लैक स्पॉ
टूटी बदहाल सड़क व वन-वे ट्रैफिक से वाहन चालकों को हो रही भारी दिक्कतें
विज्ञापन

समाजसेवी व ग्रामीण बोले समय रहते समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर निर्माणाधीन भूपपुर चौक इस समय हादसों के लिए सबसे संवेदनशील स्थल बन चुका है। चौक के चारों तरफ कच्ची सड़क और वन-वे मार्ग होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ लगते पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि एनएचएआई ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।
हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी, समाजसेवी एवं व्यवसायी सुरजीत सिंह, पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल, पूर्व प्रधान दाता राम चौहान, अखिल शर्मा, रवींद्र सिंह, रघुवीर सिंह कपूर, अमरजीत सिंह, सलमान अली, बलदेव सिंह और अख्तर अली ने कहा कि इस समय शहरी क्षेत्र का सबसे संवेदनशील ब्लैक स्पॉट हादसों के लिए नया चौक बन गया है।
विज्ञापन

चौक के चौड़ीकरण का काम शुरू करते समय सुरक्षा की दृष्टि से इसे वन-वे कर दिया गया था। लेकिन दो माह बाद भी इसे टू-वे नहीं किया गया है। इससे नाहन और पांवटा साहिब की तरफ से आने-जाने वाले वाहन एक ही तरफ से गुजर रहे हैं। ऐसे में हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अलावा एनएचएआई की ओर से चौक के चारों तरफ की टूटी कच्ची सड़क को भी ठीक नहीं करवाया जा रहा है। बारिश होने पर आसपास जलभराव की समस्या भी पैदा हो रही है। निर्माणाधीन चौक के पास टूटी सड़क हादसे को बुलावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि एनएचएआई ने चौक के आसपास की सड़क को ठीक करवाकर इसे टू-वे नहीं किया तो वे धरना-प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि किसी बड़े हादसे के होने से पहले ही समय रहते हादसों के हॉट स्पॉट बन चुके इस चौक की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाले नवनिर्मित यमुना पुल का संगम स्थल भी यही चौक है। इस निर्माणाधीन चौक से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि चौक के दोनों तरफ सड़क की हालत ठीक कर इसे टू-वे किया जाए, ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू हो सके।

एनएचएआई के स्थानीय परियोजना निदेशक सौरभ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच -07पर भूप पूर में निर्माणाधीन चौक हादसों का नया ब्लैक स्पॉ

उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच -07पर भूप पूर में निर्माणाधीन चौक हादसों का नया ब्लैक स्पॉ

उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच -07पर भूप पूर में निर्माणाधीन चौक हादसों का नया ब्लैक स्पॉ

उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच -07पर भूप पूर में निर्माणाधीन चौक हादसों का नया ब्लैक स्पॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed