{"_id":"6ab915babb98a86a97088623","slug":"bank-open-on-sunday-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190118-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: -हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, उमड़े ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: -हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, उमड़े ग्राहक
विज्ञापन
रविवार को पंजाब नेशनल बैंक की नाहन शाखा में कार्य निपटाते कर्मचारी। संवाद
-नाहन में सामान्य दिनों की तरह हुआ बैंकिंग कामकाज
-पीएनबी शाखा में करीब 100 ग्राहकों ने निपटाए काम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को सिरमौर जिले में बैंक खुले रहे। जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न बैंक शाखाओं में रोजाना की तरह ग्राहक पहुंचे और लेन-देन समेत अन्य बैंकिंग कार्य निपटाए। दिल्ली गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में करीब 100 ग्राहकों ने रविवार को अपने काम करवाए।
शाखा के कैश काउंटर पर ग्राहकों की कतार लगी रही, जबकि अन्य काउंटरों पर भी लोग बैंकिंग कार्य करवाते नजर आए। शाखा प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को शाखा में सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों ने लेन-देन से जुड़े काम निपटाए। जिले की अन्य बैंक शाखाओं में भी कामकाज जारी रहा।
गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इसके चलते तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 30 सितंबर को अर्धवार्षिक क्लोजिंग के कारण भी बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीएनबी शाखा में करीब 100 ग्राहकों ने निपटाए काम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को सिरमौर जिले में बैंक खुले रहे। जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न बैंक शाखाओं में रोजाना की तरह ग्राहक पहुंचे और लेन-देन समेत अन्य बैंकिंग कार्य निपटाए। दिल्ली गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में करीब 100 ग्राहकों ने रविवार को अपने काम करवाए।
शाखा के कैश काउंटर पर ग्राहकों की कतार लगी रही, जबकि अन्य काउंटरों पर भी लोग बैंकिंग कार्य करवाते नजर आए। शाखा प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को शाखा में सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों ने लेन-देन से जुड़े काम निपटाए। जिले की अन्य बैंक शाखाओं में भी कामकाज जारी रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इसके चलते तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 30 सितंबर को अर्धवार्षिक क्लोजिंग के कारण भी बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा।

रविवार को पंजाब नेशनल बैंक की नाहन शाखा में कार्य निपटाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन