{"_id":"57178ba94f1c1b8d358b466e","slug":"bangran-samsergad-road-destroyed-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में ही उखड़ गई बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में ही उखड़ गई बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 20 Apr 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ की जर्जर फ्रीगंज रोड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। लोनिवि पांवटा के तहत बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क पर एक महीने पहले हुई टारिंग बुरी तरह से उखड़ गई है। ग्रामीणों ने एक ठेकेदार पर जेसीवी चलाकर सड़क खराब करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के एतराज करने के बाद भी ठेकेदार की जेसीबी मशीन चलती रही जिससे सड़क उखड़ती ही चली गई। बदत्तर सड़क पर दो पहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। लोनिवि ने शिकायत मिलने पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फूलपुर पंचायत के बांगरण-काहनूवाला के लिए करीब ढाई से तीन फुट गहरी व दूरी पर पाइप लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन ठेकेदार ने मनमर्जी करते हुए कहीं सड़क के किनारे और कहीं बीचों-बीच सड़क पर जेसीबी मशीन से खुदाई करवा दी। मशीन की खुदाई से जहां सड़क पर मिट्टी, पत्थर तथा टारिंग के टुकड़े बिखरे पड़े हैं वहीं पाइप लाइन का लेवल 6 इंच भी जमीन में नहीं दबाया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत उपप्रधान गुरमीत सिंह, रामपाल, सीताराम, नरेश कुमार, बिल्लू लाला, मनीष कुमार, महेंद्र सिंह, संजय, सुनील शर्मा, कल्याण सिंह आदि राहगीरों ने जेसीबी मशीन को बंद करने को कहा लेकिन ठेकेदार के कामगारों ने एक न सुनी और देखते देखते बांगरण नं. 2 सिंचाई स्कीम से लेकर बांगरण काहनूवाला वाला तक सड़क के चिथड़े उड़ा दिए। कहीं-कहीं पाइप लाइन की लीकेज भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोनिवि एवं आईपीएच विभाग से मांग की है कि पाइप लाइन को सड़क से बाहर कोटेशन के आधार पर दबाई एवं बिछाई जाए तथा सड़क की उखड़ी टारिंग की फिर से मरम्मत की जाए, अन्यथा ग्रामीण ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत करेंगे।
उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस चंदेल ने पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत का बिल भी थमा दिया गया है।