फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bakahan-kelewala road closed] people facing problem

Sirmour News: बकाहन-केलेवाला सड़क डेढ़ माह से बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
bakahan-kelewala road closed] people facing problem
भूस्खलन से बंद बकाहन-केलेवाला सड़क पर बाइक को धक्का मारकर दूसरी तरफ पहुंचाते ग्रामीण। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

बकाहन-केलेवाला सड़क डेढ़ माह से बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अस्पताल ले जाना मुश्किल

भूस्खलन से बंद मार्ग को आजतक बहाल नहीं कर सका विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। धारटीधार इलाके की बकाहन-केलेवाला सड़क को बंद हुए डेढ़ माह से भी अधिक वक्त गुजर चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग आजतक इसे बहाल नहीं कर पाया है। इससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष है।

बताया जा रहा है कि बरसात के शुरुआती दौर में 4 जुलाई को बकाहन के समीप ये सड़क भारी भूस्खलन से बंद हो गई थी। इसके बाद आज तक ग्रामीण सड़क की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी क्षेत्र के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण फसलें लेकर बाजार नहीं पहुंच पा रहे। इसकी लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


भरोग बनेड़ी पंचायत में पड़ने वाली इस सड़क से तीन पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। महिला मंडल की प्रधान कौशल्या शर्मा, रामचंद्र शर्मा, देवीदत्त, रविदत्त शर्मा, आशा देवी व तारा देवी आदि ने विभाग से मांग की कि जल्द से इस सड़क को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सड़क से भनेत हल्दवाड़ी, क्यारी, खाली अच्छोन और ठाकर गवाना आदि क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर की बजाय 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे बीमार लोगों के साथ-साथ किसान और कामकाजी लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।


अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब दलीप तोमर ने बताया कि भारी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई थी। वे जल्द मौके का निरीक्षण करेंगे। सड़क बहाली के लिए कोई न कोई समाधान शीघ्र निकाला जाएगा।

भूस्खलन से बंद बकाहन-केलेवाला सड़क पर बाइक को धक्का मारकर दूसरी तरफ पहुंचाते ग्रामीण। संवाद

भूस्खलन से बंद बकाहन-केलेवाला सड़क पर बाइक को धक्का मारकर दूसरी तरफ पहुंचाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed