{"_id":"6aa92fa84bcc692f3f0bef79","slug":"bagran-parsuram-chowk-in-ponta-maintaince-issue-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188970-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संवेदनशील ब्लैक स्पॉट बन चुके चौक को किया जाए चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संवेदनशील ब्लैक स्पॉट बन चुके चौक को किया जाए चौड़ा
विज्ञापन
पांवटा साहिब शहर के बीच से गुजरने वाले एनएच 07 पर हादसें के लिए ब्लैक स्पॉट बन सबसे तंग भगवान प
(खास खबर)
देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 शहरी क्षेत्र का बांगरन-भगवान परशुराम चौक बेहद तंग, लोग परेशान
दो अलग-अलग हादसों में बेहड़ेवाला तथा दुगाना निवासी दो नौजवान युवक जान गंवा चुके
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर बांगरन-भगवान परशुराम चौक हादसों के लिहाज से खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। शहर के बीच स्थित यह चौक अतिक्रमण के कारण इतना तंग हो गया है कि यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
चौक पर हुए दो अलग-अलग हादसों में बेहड़ेवाला और गिरिपार की दुगाना पंचायत के दो नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद एनएच, प्रशासन और नगर परिषद की ओर से चौक के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस पहल नहीं हुई है। चौक की तंग स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई बार एनएच के साथ पांवटा-भंगानी एमडीआर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
सिरमौर क्रशर संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा और निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव अखिल शर्मा ने कहा कि शहर के इस संवेदनशील चौक की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। हादसा होने के बाद लकीर पीटने के बजाय स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने एनएच, प्रशासन और नगर परिषद से चौक के आसपास अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा करने की मांग की।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष बलविंद्र सिंह और बेहड़ेवाला निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश राणा चौधरी ने बताया कि रात के समय बाहरी राज्यों से आने वाले लंबे ट्राले कई बार चौक पर फंस चुके हैं। करीब तीन वर्ष पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पिछले माह दुगाना निवासी 25 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में कमरऊ निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
नगर परिषद वार्ड-7 के पार्षद रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। लोगों की जान की सुरक्षा को देखते हुए वह चौक के चौड़ीकरण का मुद्दा नगर परिषद की बैठक में उठाएंगे। प्रस्ताव पारित कर इसे एनएच को भेजा जाएगा।
एनएच नाहन के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि नगर परिषद या प्रशासन की ओर से चौक के चौड़ीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव या सुझाव मिलने पर उसे मंजूरी के लिए एनएच के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
रोड सेफ्टी क्लब पांवटा के अध्यक्ष बीएस चौधरी ने बताया कि चौक के आसपास से अवैध कब्जे हटाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। करीब दो वर्ष पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।-- -- -- -- --
बदलाव:
विज्ञापन
देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 शहरी क्षेत्र का बांगरन-भगवान परशुराम चौक बेहद तंग, लोग परेशान
दो अलग-अलग हादसों में बेहड़ेवाला तथा दुगाना निवासी दो नौजवान युवक जान गंवा चुके
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर बांगरन-भगवान परशुराम चौक हादसों के लिहाज से खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। शहर के बीच स्थित यह चौक अतिक्रमण के कारण इतना तंग हो गया है कि यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
चौक पर हुए दो अलग-अलग हादसों में बेहड़ेवाला और गिरिपार की दुगाना पंचायत के दो नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद एनएच, प्रशासन और नगर परिषद की ओर से चौक के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस पहल नहीं हुई है। चौक की तंग स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई बार एनएच के साथ पांवटा-भंगानी एमडीआर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
सिरमौर क्रशर संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा और निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव अखिल शर्मा ने कहा कि शहर के इस संवेदनशील चौक की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। हादसा होने के बाद लकीर पीटने के बजाय स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने एनएच, प्रशासन और नगर परिषद से चौक के आसपास अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा करने की मांग की।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष बलविंद्र सिंह और बेहड़ेवाला निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश राणा चौधरी ने बताया कि रात के समय बाहरी राज्यों से आने वाले लंबे ट्राले कई बार चौक पर फंस चुके हैं। करीब तीन वर्ष पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पिछले माह दुगाना निवासी 25 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में कमरऊ निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
नगर परिषद वार्ड-7 के पार्षद रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। लोगों की जान की सुरक्षा को देखते हुए वह चौक के चौड़ीकरण का मुद्दा नगर परिषद की बैठक में उठाएंगे। प्रस्ताव पारित कर इसे एनएच को भेजा जाएगा।
एनएच नाहन के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि नगर परिषद या प्रशासन की ओर से चौक के चौड़ीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव या सुझाव मिलने पर उसे मंजूरी के लिए एनएच के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
रोड सेफ्टी क्लब पांवटा के अध्यक्ष बीएस चौधरी ने बताया कि चौक के आसपास से अवैध कब्जे हटाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। करीब दो वर्ष पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।