{"_id":"6333456a8c382e67b65f5373","slug":"badthal-madana-high-school-upgraded-and-become-llus-two-and-four-girls-took-admission-in-plus-one-nahan-news-sml4231296118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़थल मधाना हाई स्कूल हुआ जमा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़थल मधाना हाई स्कूल हुआ जमा दो
विज्ञापन
स्तरोन्नत हुए बाथड़ल मधाना स्कूल में प्रवेश लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय से स्तरोन्नत हुए बाड़थल मधाना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस स्कूल में गांव के चार बच्चों भारती ठाकुर, भारती देवी, वंदना देवी और अभय ठाकुर ने जमा एक में प्रवेश लिया।
इस मौके पर बरोग बनेड़ी स्कूल से हिंदी के प्रवक्ता विक्रम सिंह प्रतिनियुक्ति पर स्कूल पहुंचे। इस दौरान पंचायत प्रधान किरण देवी, एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह, नवयुवक मंडल के प्रधान कमलेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. नरेश के अलावा सुखदर्शन आदि मौजूद रहे।
बता दें कि इस स्कूल को जमा दो करने की घोषणा बीते साल अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी। हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मंजूरी मिली।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद स्कूल में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी स्टाफ की नियुक्ति होना शेष है। तब तक प्रतिनियुक्ति के सहारे यहां कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस स्कूल में जमा दो की कक्षाएं शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अब तक बच्चों को दूरदराज स्थित बिरला स्कूल पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था।
अब यहीं बच्चों को उच्च शिक्षा मिलेगी लेकिन सवाल यही है कि कब तक प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग यहां सभी पदों को भरेगा। अभी कई ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षकों का टोटा चल रहा है। स्तरोन्नत हुए स्कूल में कक्षाओं के संचालन के लिए गांव के सुमेरचंद, सुमित्रा देवी और सुनीता देवी ने 11 कमरों की व्यवस्था की है। जब तक स्कूल का अपना भवन बनकर तैयार नहीं होता। इसके लिए लोगों ने उनका आभार भी जताया।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि अभी प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों को भेजा जाएगा। स्टाफ मिलने पर यहां स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।