{"_id":"56f544364f1c1b9971f14d27","slug":"badripur-panchyat-s-villagers-against-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीण हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीण हुए लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की बद्रीपुर पंचायत में 4-जी मोबाइल टावर के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। आबादी वाले क्षेत्र में टावर लगाने के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र उपमंडलाधिकारी पांवटा से मिलेगा।
विज्ञापन
कालोनी निवासी जीवन सिंह, दिनेश गुप्ता, जगबीर कुमार, संदीपा, इकबाल, दिलशाद, उजागर अली, हरविंद्र सिंह, शमशेर अली, अमित, मनोज, कुलवंत, फूली देवी व राजकुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि कालोनी के साथ 4-जी मोबाइल लगाया जा रहा है। इसका ग्रामीण विरोध करेंगे। आबादी वाले क्षेत्र के साथ मोबाइल टॉवर लगाया जाना खतरे से खाली नहीं है। आसपास के दर्जनों रिहायशी मकान समेत सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। इसकी रेडिएशन का मनुष्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया है कि टावर लगाए जाने का विरोध किया जाएगा। इस बारे, एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय एसडीएम से मिलेगा जिससे जनस्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को रोकने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन