फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Badly maintained approach roads in Defence Colony

Sirmour News: डिफेंस कॉलोनी में बदहाल हुए संपर्क मार्ग

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Badly maintained approach roads in Defence Colony
न्यूज डायरी
विज्ञापन

पांवटा साहिब। अमरकोट पंचायत की डिफेंस कॉलोनी में संपर्क मार्गों की हालत बरसात में खराब हो गई है। बारिश होते ही कई गलियों में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को पैदल आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद
-------

शुभखेड़ा में हादसों का संवेदनशील बना मोड़
पांवटा साहिब। शुभखेड़ा में कॉलेज मार्ग पर एक मोड़ हादसों के लिहाज से संवेदनशील बन गया है। मिशन स्कूल की ओर से उतरते समय मोड़ पर ट्रांसफार्मर और विज्ञापन बोर्ड लगे होने से सामने का रास्ता दिखाई नहीं देता। इससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन

------

खेल मैदान में पार्किंग से खराब हो रही मैदान की सतह
पांवटा साहिब। शहर के एकमात्र नगर परिषद खेल मैदान में वाहनों की पार्किंग से मैदान की हालत खराब हो रही है। प्रदीप चौहान, नरेंद्र कुमार, अचल देव, अखिल शर्मा और रमन ठाकुर ने बताया कि मैदान का इस्तेमाल वर्षभर खेल गतिविधियों के लिए होता है। उन्होंने मैदान को पार्किंग से मुक्त रखने की मांग की है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------

बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग
पांवटा साहिब। शहर के चौक-चौराहों और गलियों में दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। कमल ठाकुर, दिनेश चौधरी, राजीव चौहान और पंडित सुशीलानंद ने बताया कि रात के समय अंधेरे में सांप समेत अन्य जीवों का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर परिषद से बंद लाइटें जल्द ठीक करवाने की मांग की है।संवाद
------

संपर्क मार्ग की मरम्मत पर पार्षद का जताया आभार
पांवटा साहिब। तारुवाला से मशरूम इकाई की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग बरसात में खराब हो गया था। वार्ड-13 के पार्षद कुलदीप चौधरी की ओर से मार्ग की हालत सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार और सुरेंद्र शर्मा ने इसके लिए पार्षद का आभार जताया है। संवाद
----

हर मंगलवार और शनिवार को होगी प्रश्नोत्तरी
पांवटा साहिब। हरिओम सनातन सेवा समिति की ओर से हर मंगलवार और शनिवार को प्राचीन सनातन संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। समिति के सदस्य राजकिशोर त्यागी ने बताया कि ऑनलाइन होने वाली प्रतियोगिता में पांच से 18 वर्ष तक के बच्चे और युवा भाग ले सकते हैं। संवाद
------

सीएलसी सफाई कर्मियों का विवाद जल्द सुलझाने की मांग
पांवटा साहिब। सीएलसी सफाई कर्मियों के धरने और हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समाजसेवी प्रदीप चौहान, मनिंद्र सिंह, अरविंद और सोनम ने प्रशासन व नगर परिषद से सफाई कर्मियों की मांगों पर बातचीत कर विवाद का जल्द समाधान करने की मांग की है। ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें। संवाद
-

वाशरूम में घुसे किंग कोबरा का किया रेस्क्यू
पांवटा साहिब। स्नेक मैन के नाम से मशहूर भूपेंद्र सिंह ने रविवार को पांवटा में वाशरूम में घुसे विशाल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि किंग कोबरा विषैला होने के बावजूद पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद

-------

मंगलवार को होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
पांवटा साहिब। हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब, गिरिपार के कमरऊ, शालना और चौकी गांव में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। रामकिशन और मामराज शर्मा ने बताया कि इस दौरान सुंदरकांड पाठ भी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed