फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all health officers must provide medicine to health workers -cmo

Sirmour News: स्वास्थ्य अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के भंडारण के निर्देश जारी

Mon, 20 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
all health officers must provide medicine to health workers -cmo
स्वास्थ्य अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के भंडारण के निर्देश जारी
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर ने जारी किए निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया विशेष टीमों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पिछले कुछ दिनों से जिले के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ भी अब तपने लगे हैं। गर्मी बढ़ने से जिले के विभिन्न अस्पतालों में बीमारियों की चपेट में आने के बाद रोगियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
इसके बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। डायरिया समेत अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के भंडारण के निर्देश दिए हैं तो वहीं विशेष टीमों का ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम को लेकर गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि लगातार तापमान में वृद्धि जारी है। गर्मी बढ़ने के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आशा कार्यकर्ताओं तक ओआरएस, क्लोरीन पाउडर व टेबलेट को उपलब्ध करवाया जाए तथा पीएचसी तक आईवी फ्लॉयड उपलब्ध हो। सभी अस्पतालों में वह सभी सुविधाएं व दवाइयां उपलब्ध हों जो डायरिया व जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपनी ऐसी टीमों को भी तैयार रखें जो ग्रामीण क्षेत्रों में अगर कहीं डायरिया समेत अन्य मामले सामने आते हैं तो तुरंत वहां पहुंच कर लोगों के उपचार शुरू कर सकें। इसके अलावा डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed