Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   akhrot sale in nahan

Sirmour News: दिवाली पर नाहन में चढ़ा अखरोट का रंग, बाजार में सजे स्टॉल

Sat, 07 Nov 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
akhrot sale in nahan
नाहन के हिंदू आश्रम में लगाया गया अखरोट का स्टॉल। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लक्ष्मी पूजन की थाली में खील-बताशों के साथ अखरोट रखने की परंपरा के चलते बाजार में इसकी खरीदारी भी शुरू हो गई है। नाहन में जगह-जगह अखरोट के स्टॉल सज गए हैं, जहां स्थानीय पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ कश्मीर से लाए गए अखरोट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
बाजार में इन दिनों अखरोट 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। जिला के पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाला स्थानीय अखरोट करीब 300 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि कश्मीर से आने वाला कागजी अखरोट 300 से 350 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अखरोट की गुणवत्ता, आकार और किस्म के अनुसार कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

--बाक्स
अब सैकड़े की जगह किलो के हिसाब से बिक्री
अखरोट की बिक्री के तरीके में भी समय के साथ बदलाव आया है। पहले बाजार में अखरोट की खरीदारी सैकड़े यानी 100 नग के हिसाब से होती थी, लेकिन अब दुकानदार इसे किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अखरोट खरीदने में आसानी हो रही है। वहीं, किलो के हिसाब से बिक्री होने से खरीदारी में भी सहूलियत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बाक्स
सेहत के लिहाज से भी खास है अखरोट
अखरोट की खरीदारी केवल दिवाली की पूजा तक सीमित नहीं है। इसके पोषक तत्वों और स्वास्थ्य संबंधी फायदों के चलते भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। संतुलित मात्रा में इसका सेवन हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क के सामान्य कामकाज और पाचन के लिए लाभकारी हो सकता है। यही वजह है कि कई लोग इसे पूजा के साथ-साथ रोजमर्रा के खानपान में शामिल करने के लिए भी खरीद रहे हैं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed