फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp railly in nahan

Sirmour News: अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी ने निकाली रोष रैली, किया प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp railly in nahan
नाहन में रोष रैली निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

नाहन में मांगों को लेकर एबीवीपी ने निकाली रोष रैली, किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को नाहन में अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकाली। यह रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंची, यहां पर छात्रों ने मांगे पूरी न होने पर रोष प्रदर्शन भी किया।
रैली का आयोजन एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा और जिला संयोजक पारस ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर छात्रों ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा और परिणाम की गड़बड़ियों को शीघ्र ठीक करने, शिक्षा संस्थानों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, ब्वॉयज होस्टल की सुविधा देने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

मनीष बिरसान्टा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वह अपने आंदोलन को और व्यापक बनाएंगे। यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था और प्रशासन से अपील की गई कि वह छात्रों की मांगों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद

नाहन में रोष रैली निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद

नाहन में रोष रैली निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed