फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp kafota college election

Sirmour News: मुकेश शर्मा अध्यक्ष और सलोनी चुनी गई मंत्री

Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp kafota college election
एबीवीपी कफोटा कॉलेज की नव गठित कार्यकारिणी छात्र नेता अभी ठाकुर के साथ: स्त्रोत - संगठन
मुकेश शर्मा अध्यक्ष और सलोनी चुनी गई मंत्री
विज्ञापन

कफोटा कॉलेज में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विशिष्ट अतिथि अभी ठाकुर की अध्यक्षता में नई इकाई का हुआ गठन


संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। कफोटा महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 के लिए एबीवीपी की नर्ई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को अध्यक्ष व सलोनी को कफोटा इकाई मंत्री मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया है।
कफोटा महाविद्यालय में आयोजित एबीवीपी की बैठक में सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी के गठन के विशिष्ट अतिथि अभी ठाकुर का स्वागत किया। बैठक में पिछली कार्यकारिणी ने वर्ष 2023-24 इकाई की उपलब्धियां व कार्य साझा किए।
विज्ञापन

इसके उपरांत कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभी ठाकुर ने एबीवीपी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन कर उभरा है। छात्र संगठन केवल परिसर तक ही सीमित नहीं है। परिसर से आगे बढ़ कर समाजहित में युवाओं की भूमिकाओं को लेकर कार्य कर रहा है। छात्र संगठन गुरु व शिष्य परंपरा को दर्शाता है। जहां-जहां परिसर हैं वहां-वहां परिषद कार्य कर रही है। छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष व समाधान करवाया जाता रहा है। समाज में छात्रहित व समाज हित की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कफोटा कॉलेज की पिछली वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके उपरांत अभी ठाकुर ने वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी के इकाई अध्यक्ष व इकाई मंत्री की घोषणा कर दी।

इसमें इकाई अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा इकाई मंत्री पद के लिए सलोनी को सर्वसहमति से चुन लिया गया। शेष कार्यकारिणी का विस्तार इकाई नव निर्वाचित अध्यक्ष ने किया है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा, करीना कपूर, ईशा व कमलेश शर्मा, सह मंत्री हिमांशु, पीयूष शर्मा, निकिता व सुहानी होगी। छात्रा प्रमुख देविका, सोशल मीडिया व मीडिया संयोजक अजय कुमार व संयोजक मनीषा होगी। राष्ट्रीय कला मंच संयोजक का पद आरुषि को मिला है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed