{"_id":"65a914ef61dbc2d5d50dd71e","slug":"abulance-services-started-in-sirmour-for-animals-nahan-news-c-177-1-ssml1027-16934-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एक कॉल पर पशुओं के लिए उपलब्ध होगी चिकित्सा सुविधा, घर पहंचेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एक कॉल पर पशुओं के लिए उपलब्ध होगी चिकित्सा सुविधा, घर पहंचेगी एंबुलेंस
विज्ञापन
सचित्र
-सिरमौर में सरकार ने उपलब्ध की चार एंबुलेंस, पशुपालकों की होगी जांच
-1962 पर करेें कॉल, पुरे प्रदेश में जल्द शुरू होगी सुविधा
धर्म सिंह तोमर, नाहन (सिरमौर)
जिला के पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। पशुपालकों को पशुओं की बीमारी के दौरान भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पशुपालक घर बैठे ही एक कॉल करके चिकित्सक व अन्य स्टाफ और सुविधाओं से लैस एंबुलेंस घर पर बुला पाएंगे। जिला के दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को योजना से राहत मिलेगी। बता दें कि सरकार ने जिला सिरमौर में राष्ट्रीय पशुधन रोग रोकथाम योजना के तहत 4 एंबुलेंस उपलब्ध करवाईं हैं। एंबुलेंस जिला मुख्यालय नाहन में स्थित उपनिदेशक पशुपालन विभाग कार्यालय में पहुंच चुकी हैं और सरकार द्वारा जैसे ही प्रदेश स्तर पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के चार क्षेत्रों नाहन, राजगढ़, शिलाई व संगड़ाह के लिए यह एंबुलेंस भेजी जाएंगी। इस एंबुलेंस सेवा का आऊटसोर्स किया गया है और कंपनी द्वारा ही इसमें एक चिकित्सक सहित अन्य जरूरी स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखंड के हर गांव तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। प्रदेश में पशुपालकों के घरों के साथ ही वैक्सीन और दवा आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी। पशुओं के बीमार होने पर पशुपालकों को टॉल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा, कॉल शिमला में तैयार किए गए कॉल सेंटर पर जाएगी जहां से संबंधित क्षेत्र के लिए उपलब्ध करवाई गई एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और पशुपालकों को सेवाएं देगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त योजना को बीते दिसम्बर माह में शुरू किया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों से योजना बीते माह शुरू नहीं हो पाई। सुत्रों के अनुसार बहुत जल्द ही यह योजना शुरू हो सकती है।
बाक्स
दुर्गम क्षेत्रों में बड़ी राहत की उम्मीद
जिला के दुर्गम क्षेत्रों में पशुपालन विभाग में काफी पद खाली हैं। हालांकि सरकार द्वारा पद भरने को लेकर काम किया जाता है। पद रिक्त होने के चलते यहां पशुओं की बीमारी के दौरान पशुपालकों
को निजी चिकित्सकों या फार्मासिस्ट के पास जाना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। यह सुविधा उपलब्ध हो जाने
के बाद इन क्षेत्रों में राहत मिलेगी।
-पशुपालकों की सुविधा के लिए जिला में राष्ट्रीय पशुधन रोग रोकथाम के तहत 4 एंबुलेंस उपलब्ध हुई हैं। जो जिला के नाहन, राजगढ़,
शिलाई व संगड़ाह क्षेत्रों में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना को सरकार आऊटसोर्स के तहत चलाएगी। एंबुलेंस में कंपनी के ही चिकि
त्सक एवं अन्य स्टाफ होगा। प्रदेशभर में इसे एक साथ शुरू किया जाएगा। योजना के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
-डा. नवीन कुमार सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर