फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aap organised dham par charcha programme in manpur devdapeople discuss waterhealth and electricity problem with leaders

लोगों ने बेबाकी से बिजली-पानी और बेहाल स्वास्थ्य सुविधा पर रखे विचार

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
aap organised dham par charcha programme in manpur devdapeople discuss  waterhealth and  electricity problem with leaders
मानपुर देवड़ा में आप के कार्य क्रम धाम पर चर्चा के दौरान समस्या उठाती एक महिला। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के मानपुर देवड़ा से धाम पर चर्चा कार्यक्रम को आगाज किया। इस दौरान आमजन ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान भाषणबाजी से परहेज किया गया। लोगों को देशभक्ति व ईमानदारी की कसम दिलाई गई।
विज्ञापन

मानपुर देवड़ा में आप का पहला कार्यक्रम मंगलवार रात आठ बजे शुरू हुआ। पंचायत के लोगों ने क्षेत्र के हालात, सरकारी योजनाओं, विकास, प्रदेश सरकार से अपेक्षा पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

महिला गोड़ी ने कहा कि पानी की समस्या विकराल है। राजेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास में मामले लटकाए जाने की बात कही। मुकेश लता ने मेडिकल कॉलेज व सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात रखी। हीरो देवी ने कहा कि बिजली आपूर्ति बेहाल है। हैंडपंप लगाने में चहेतों को प्राथमिकता मिल रही है। मंजू ने मानपुर देवड़ा में स्टॉफ कम व स्कूल की बाउंड्रीवाल न होने की बात उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा इमरान ने रोजगार के नाम पर युवाओं को छलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों दल युवाओं को ठग रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कोई भी भाषणबाजी नहीं हुई। कार्यक्रम का संचालन युवाओं और महिलाओं ने खुद ही किया। इस दौरान लोगों की नब्ज भी टटोली गई और आप से जुड़ने के लिए मोबाइल पर मिस्ड कॉल भी करवाई।

कार्यक्रम के संयोजक अनिंदर सिंह नोटी, आप प्रवक्ता मनीष ठाकुर, उपाध्यक्ष आदर्श मेहता ने कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम प्रदेश के हर विस क्षेत्र में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंत में सहभोज भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, संजू गर्ग और देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed