{"_id":"695cf8917914842b14056644","slug":"aanganbadi-workers-pradarshan-on-8-january-nahan-news-c-177-1-ssml1028-168925-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 8 जनवरी को करेंगी प्रदेशभर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 8 जनवरी को करेंगी प्रदेशभर में प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मंडी जिले के तारना वृत्त में पल्स पोलियो की ड्यूटी निभाते हुए गिरने से हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा की मृत्यु के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष पैदा हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन (सीटू) ने मृतका के परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
यूनियन की राज्य महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में प्रोजेक्ट स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान सीडीपीओ के माध्यम से सरकारों को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और इससे पूर्व ड्यूटी के दौरान हुई सभी मौतों पर एक समान मुआवजा देने की मांग की है।
-- -संवाद