फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aanganbadi workers post will be fillup

Sirmour News: नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 और सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद

Tue, 08 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers post will be fillup
नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 और सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद
विज्ञापन

संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की महिला उम्मीदवार कर सकती हैं आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत 4 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 10 पद सहायिकाओं के भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवारों को 28 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रात: 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्मद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र महीपुर, क्यारी, भूडडा व सेन की सेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 रिक्त पद भरे जाने हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र दग्योन, गदपेला, चासी, कच्चा टैंक, तिरमली, भाम्बी भनोत, झाझड, रुखडी, जोगीबन व आम्बवाला-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक हिमाचल की स्थायी निवासी व उसी आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed