{"_id":"6870f8e548fcdebb9e056897","slug":"aanganbadi-workers-and-helper-post-in-pachad-nahan-news-c-177-1-ssml1028-154561-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे सात पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे सात पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे सात पद
संबंधित क्षेत्रों से महिला उम्मीदवार कर सकती हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना पच्छाद के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पद भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार को 23 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद के सराहां कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में प्रात: 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र राज्यों मलाना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक रिक्त पद भरा जाना हैं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र कुईना काटली, सनौन, शेखरा बघार, मलहोटी-2, पाड आंजी व दीद घलूत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक हिमाचल की स्थायी निवासी और उसी आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए। इस आशय का प्रमाण-पत्र संबंधित कार्यकर्ता की ओर से जारी व संबंधित पर्यवेक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित करवाकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।