फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवा महोत्सव में भाग लेने एक भी टीम नहीं पहुंची

युवा महोत्सव में भाग लेने एक भी टीम नहीं पहुंची

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। युवाओं के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम शिलाई क्षेत्र में फली भूत नजर होता नहीं आ रहा था। क्षेत्र के युवा इसे विभाग की लापरवाही व दिलचस्पी न होना बता रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग इसे उत्सव का नाम देते हैं, लेकिन इसे मात्र औपचारिकता के तौर पर निभाया जा रहा है। इसका उदाहरण शिलाई में आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव है, जिसमें एक भी टीम भाग नहीं लेने पहुंची। इससे यह उत्सव स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

स्कूल शिलाई में सैकड़ों दर्शक तो पहुंचे, लेकिन प्रतिभागी नहीं पहुंचे। शुक्रवार को आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव में दोपहर 2 बजे तक कोई भी प्रतिभागी जब भाग लेने नहीं पहुंचा, तो युवा सेवाएं एवं खेलकूद विभाग नाहन के अधिकारियों ने यह उत्सव रद करने का ऐलान कर दिया। स्कूल प्रांगण में पहुंचे सैकड़ों दर्शकों को बेरंग लौटना पड़ा। उन्हें मात्र कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने प्रस्तुति देकर ही संतुष्ट रहना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि एक भी टीम यहां बावजूद सूचना मिलने के नहीं पहुंची और अधिकारी भी बैरंग नाहन लौट गए। नव युवक मंडल पश्मी के अध्यक्ष बंशीराम चौहान ने बताया कि उन्होंने चार टीमों को सूचना दी थी, लेकिन कोई भी प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

नव युवक मंडल कुसेणू के महासचिव चमेल शर्मा का कहना है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मात्र 60 प्रतिभागी को 80 रुपये के हिसाब से देय करता है, जिससे आने जाने का किराया व खाना भी पूरा नहीं होता है। इसलिए युवाओं का मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला युवा सेवाएं एवं खेलकूद विभाग से शिलाई आए मनोज पटेडी ने बताया कि उसके पास 60 प्रतिभागी के लिए 80 रुपये प्रति के हिसाब से बजट होता है। यदि प्रतिभागी ज्यादा हो तो यही राशि सभी में बराबर बांट दी जाती है। उन्होंने शिलाई में युवा उत्सव रद करने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम न पहुंचने पर इसे रद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed