{"_id":"5bba389f867a5568674dbaff","slug":"91538930847-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में उठे सड़क, पानी और स्वास्थ्य के मसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में उठे सड़क, पानी और स्वास्थ्य के मसले
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में सड़क, पानी और स्वास्थ्य के मसले छाए रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन परमार ने दस दिन के भीतर इन मामलों को अधिकारियों को निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान कई लोगों ने व्यक्तिगत मामलों को भी जनमंच में साझा किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में जनमंच कार्यक्रम के दौरान युनिवर्सल हेल्थ योजना के कार्ड भी लोगों को वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बोर्ड का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यागों की जांच के साथ-साथ उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत दस कन्याओं को दस-दस हजार की बैंक एफडी प्रदान की। जबकि, इस क्षेत्र की 11 नवजात कन्याओं के अभिभावकों को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र, उपहार और एक-एक पौधा प्रदान किया गया। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए जनमंच कार्यक्रम लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। डीसी ललित जैन ने बताया कि जनमंच के दौरान राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रकार के 44 प्रमाण पत्र जारी किए। इनमें 25 हिमाचली, 8 जाति प्रमाण, 6 ओबीसी और नौ आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 364 मामले प्राप्त हुए। इनमें 246 विभिन्न विभागों से संबधित मांगें और 118 शिकायतें शामिल है। प्राप्त शिकायतों में सिर्फ सात का ही मौके पर निपटारा किया गया जबकि शेष 111 शिकायतें संबंधित विभागों को प्रेषित की गईं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबधित 22 प्रमाण पत्र और 23 हलफिया बयान को सत्यापित करने के अलावा तीन ड्राइविंग लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, पच्छाद भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, जिप सदस्य दयाल प्यारी, वन अरण्यपाल बीसी नेगी, एसई लोक निर्माण महेश सिंघल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।