फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में कांग्रेस का चक्का जाम, चार दर्जन पर केस दर्ज

नाहन में कांग्रेस का चक्का जाम, चार दर्जन पर केस दर्ज

Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
नाहन में कांग्रेस का चक्का जाम, चार दर्जन पर केस दर्ज
नाहन में कांग्रेस का चक्का जाम, चार दर्जन पर केस दर्ज
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन
साप्ताहिक रूप से सोमवार को बंद रहती हैं नाहन में दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली गेट में नेशनल हाईवे पर करीब बीस मिनट तक चक्का जाम किया। इसके चलते सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने एनएच रोकने पर कांग्रेस नेताओं समेत करीब चार दर्जन लोगों पर मामला भी दर्ज कर लिया है। उधर, भारत बंद का नाहन में खास असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को नाहन में साप्ताहिक तौर पर बाजार बंद रहता है। लिहाजा, नाहन में बाजार बंद ही रहा जबकि जिले के अन्य इलाकों में भी दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे।

कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों में आए उछाल के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत बंद तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की जनता का खून चूस रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। इससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। जब मोदी पिछले लोकसभा चुनाव में 60 रुपये पेट्रोल की कीमतों पर पूर्व यूपीए सरकार को कोसते थे, जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थी। लेकिन, भाजपा की सरकार 2014 में आने के बाद तेल की कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल तक आई थी। फिर भी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घटाए गए। पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर ने कहा कि मोदी सरकार सारी हदें पार कर चुकी है और मोदी के सारे वादे जुमले साबित हो गए हैं। मोदी सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर अपनी नीति का परिचय दिया है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर, शिलाई मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा, रेणुका मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर बलबीर सिंह, रेणुका मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला परिषद सदस्य चैन सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, चक्का जाम करने पर पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, ओपी ठाकुर, सुनील चौहान, शीवी चौहान, रूपेंद्र ठाकुर, अनुपमा, श्याम लाल समेत करीब चार दर्जन प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed