फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कविभक्तों पर हमले नहीं करेंगे बर्दाश्त: बजरंग दल

कविभक्तों पर हमले नहीं करेंगे बर्दाश्त: बजरंग दल

Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कविभक्तों पर हमले नहीं करेंगे बर्दाश्त: बजरंग दल
शिवभक्तों पर हमले नहीं करेंगे बर्दाश्त : बजरंग दल
विज्ञापन

एसपी से मिले कार्यकर्ता, कार्रवाई की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर स्वारघाट और नालागढ़ में हुए हमलों को लेकर बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। वीरवार को बजरंग दल से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से मिला। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही त्रिलोकीनाथ मंदिर में हुई लाखों की चोरी को लेकर सरकार को भेजे ज्ञापन में कार्रवाई मांगी है। जिला बजरंग दल के सहसंयोजक सूरत सिंह और प्रखंड सहसंयोजक राजेश ने कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार को इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों पर हमले एक बड़ी साजिश है। ऐसे मामलों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रहे हैं। उन्होंने सरकार से शिव भक्तों पर हुए हमले को लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि त्रिलोकीनाथ मंदिर में हुई लाखों की चोरी दुर्भाग्य की बात है। इस अवसर पर कौशल्या चौहान, विपिन, राजेश, कनिष्क, सतपाल, वीरेंद्र, प्रकाश चंद बंसल, महेंद्र, राजेंद्र और नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed