{"_id":"5a3fb6834f1c1b0e788b4b03","slug":"91514124931-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के जयकारों से गूंजा पांवटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के जयकारों से गूंजा पांवटा शहर
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 351वें प्रकाशोत्सव पर गुरु की नगरी पांवटा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका दल, इतिहास को दर्शाने वाली विभिन्न झांकियां, रंगीन पोशाकों में सजे स्कूली बच्चों व बैंड पार्टियां आकर्षण का केंद्र बने रहे। गुरुद्वारा परिसर पांवटा से बद्रीपुर तक जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टाल भी लगाए जिसमें संगतों को चाय, मिठाइयां समेत फल वितरित कर खूब सेवा की गई। सोमवार को कवि दरबार सजेगा जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से 52 कवि शिरकत करेंगे।
गुुुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उप प्रधान हरभजन सिंह, प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी, प्रबंधक कमेटी सदस्य हरप्रीत सिंह व सिमरत सिंह ने बताया कि दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 351वें प्रकाश पर्व पर शनिवार से अखंड पाठ चल रहा है। रविवार को दोपहर को पांवटा गुरुद्वारा परिसर से भव्य नगर-कीर्तन शुरू हुआ। नगर-कीर्तन नगर परिषद कमेटी के खेल मैदान के समीप से गीता भवन, मुख्य बाजार, शमशेरपुर से होकर श्री गुरु गोविंद सिंह चौक बद्रीपुर पहुंचा। संगत में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। नगर-कीर्तन में संगतों ने खूब गुरु के जयकारे लगाए।
नगर-कीर्तन के दौरान गतका दल आकर्षण का केंद्र रहे। खास कर छोटे सदस्यों ने अपनी फूर्ती से सबको हतप्रभ कर दिया। आगे आगे चल रहे पंज प्यारे, बैंड पार्टियों व रंगीन परिधान में सज धज कर पहुंचे स्कूली बच्चों ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। देर शाम को नगर-कीर्तन वापस पांवटा गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। मैदान के समीप गुरुद्वारा गेट के पास गतका दल ने अपनी अद्भुत प्राचीन खेल व युद्ध कौशल की परंपरा की झलक दिखा कर सबको हैरान किया।