{"_id":"5a158a694f1c1ba7668b5a57","slug":"91511361129-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी कुहंट ने जीती विंटर क्रिकेट सिरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी कुहंट ने जीती विंटर क्रिकेट सिरीज
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीसीसी कुहंट ने जीती विंटर क्रिकेट सिरीज
51 हजार रुपये और ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई में चल रही इंदिरा गांधी मेमोरियल टूर्नामेंट की विंटर क्रिकेट सिरीज पीसीसी कुहंट ने जीत ली है। पीसीसी कुहंट ने फाइनल मैच में सुपर किंग्स शिमला को धूल चटा कर सिरीज पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल पीसीसी कुहंट और ठियोग टाइगर के बीच हुआ जिसमें ठियोग टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 93 रन बनाए। इसके जवाब में पीसीसी कुहंट ने 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल शिमला और सुपर किंग्स शिमला के बीच हुआ, जिसमें सुपर किंग्स शिमला ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। पीछा करने उतरी शिमला की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। जबकि फाइनल मैच पीसीसी कुहंट और सुपर किंग्स शिमला के बीच हुआ। सुपर किंग्स शिमला ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 77 रन बनाए। जबकि पीसीसी कुहंट ने 7 ओवर में ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।
पीसीसी कुहंट ने 81 रन बनाए। समापन समारोह के दौरान पीसीसी कुहंट को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि दूसरे स्थान पर ही सुपर किंग्स शिमला को 25 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी टाइगर क्लब ठियोग के नाम रही। जबकि बेस्ट बॉलर के खिताब से अनिल, बेस्ट विकेट कीपर के खिताब से सुपर किंग्स शिमला के सनोहित, बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से सुपर किंग्स शिमला के वीनी, जबकि बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के खिताब से पीसीसी कुहंट के अनिल को नवाजा गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में ठेकेदार राजेश बंसल ने विजेता उपविजेता को इनाम वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से क्लब को 31 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की। इस मौके पर क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
--
--तन्हा