{"_id":"59edf7ee4f1c1bce538b8cd8","slug":"91508767726-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों, हुड़दंगियों, शरारती तत्वों पर होगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों, हुड़दंगियों, शरारती तत्वों पर होगी पुलिस की नजर
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सामुहिक अवकाश के दौरान पुलिस के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेणुका पुलिस ने कमर कस ली है। मेले के दौरान छुटपुट घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक खाका भी तैयार कर लिया है।
डीएसपी मुख्यालय खजाना राम ने सोमवार को महिला मंडल ददाहू व स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक का आयोजन करके महिलाओं से सहयोग की अपील की। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भी सहयोग मांगा।
खजाना राम ने बताया कि रेणुका मेले के मद्देनजर पुलिस श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगी। मेले के दौरान महिलाओं से चैन, पर्स व मोबाइल आदि छीनने की वारदातों व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सादी वर्दी में भी महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मेले में हुड़दंग मचाने वाले शराबियों व शरारती तत्वों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। मेले में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष तौर पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान कानून व यातायात व्यवस्था को बेहतर बताने के लिए भी लोगों से सुझावों के साथ-साथ सहयोग की भी अपील की है। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के बच्चों को बढ़ते अपराधों को लेकर सचेत किया तथा आपराधिक वारदातों से निपटने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए जिससे कि बच्चे अपने स्तर पर ही आपराधिक गतिविधियों को रोक सके।
इस मौके पर रेणुका थाने के एसएचओ जीत सिंह, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, मोहिंद्र सिंह, कुंवर सिंह व नरेंद्र सहित डीपी अभिषेक ठाकुर, विजय ठाकुर, कुलभूषण गोयल, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, वार्ड सदस्य अनु गोयल, सोभा वालिया, अमिता अग्रवाल, पुष्पा, हेमा, रीमा, इंद्र प्रकाश गोयल सहित महिला मंडल के सदस्य व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।