फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   91 teachers appointment in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में 91 जेबीटी अध्यापक बने मुख्य शिक्षक

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
91 teachers appointment in sirmaur
-उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


-एक से पांच दिन के भीतर करनी होगी ज्वाइनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 91 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक बनाकर रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर की ओर से शनिवार को ये आदेश जारी किए गए। इनमें से कुछ जेबीटी अध्यापकों को ऐसे स्थान पर भी नियुक्ति दी गई है जहां पर पाठशाला बिना अध्यापक के केवल प्रतिनियुक्ति से चल रही थी या वहां पर नामांकन बहुत ज्यादा था और केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था।

उन्होंने बताया कि अध्यापक विनोद कुमार को सनग, इंदिरा चौहान को खड़कांह, प्रदीप कुमार को शीनाघाट, वीना शर्मा को सीयूं और चमेल सिंह को डक्कर स्कूल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र कौर अमरकोट, प्रताप सिंह ज्वालापुर, जगदीश चंद थोड़ निवाड, शिव पाल रूग बखोटा, तरुण कुमार कियारदा-1, मीन सिंह मंडवाच, राम दयाल शरियुत, जगत सिंह को कंडिया कोटी स्कूल में मुख्य शिक्षक तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव गोयल को शिरी कठवाड़, सूरत सिंह को इंदौली, नेत्तर सिंह को रोनहाट, पूरन चंद को कलौग, देवेंद्र सिंह को सैर जगास, जय पाल सिंह को पुन्नरधार, रंगी लाल तोमर को बोराड़, सुंदर सिंह को नवाणा भटवार, जयदीप को जंगलाभूड़, नाथी राम को खोदरी माजरी और रेखा सूद को पराड़ा, गोविंद सिंह को लाणी कफोटा तथा सुषमा देवी को खोड़ोवाला में मुख्य शिक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा गोपाल सिंह को चमेंजी, श्याम लाल को गोरखूवाला, मदन लाल को शरली, राजेश कुमार को चिलौई, इकबाल मोहम्मद को टोकियो, तोता राम चौहान को नाया पाब, लीला देवी को झिरकाचिनार, रणदीप सिंह को काफनू, रमेश चंद को चांदनी और अवतार सिंह को ऑन खादरी में मुख्य शिक्षक बनाया गया है।
जबकि गुमान सिंह को टौनरू, अशोक कुमार को ब्वायज नाहन, वीरेंद्र पाल सिंह को चूड़न, यशपाल शर्मा को भरोग बनेड़ी, विक्रम सिंह को बंडल स्कूल में तैनाती दी गई है।

इसके साथ ही तोता राम शर्मा को सारो, प्रमिला देवी को शोंघोली, प्रतिभा देवी को चौरास, जोधवीर सिंह को कुफरधार, करण सिंह को एमपी लाना पालर, रामस्वरूप को फागू, बहादुर सिंह को जरवा, अनुराधा को सिरमौरी मंदिर, किरण बाला को पूर्विया मोहल्ला, सुमेर चंद को लगनू, रणवीर सिंह को कांडो च्योग, गोपाल सिंह को पलौला, बबीता रानी को सौंफर, जगमोहन सिंह को कैल, दया देवी को अरट और सुरेंद्र कुमार को खजुरना में मुख्य शिक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा जगत राम को कोड़गा, दलीप सिंह को झकांडो, दुला राम को शखौली, परीक्षा चंदेल को रनवा, तोता राम को छोऊ भोगर, सुनीता देवी को रतवा, मधु बाला को खरेटी, राजेंद्र सिंह को शिवपुर, सुनीता कुमारी को पीड़ग और जयपाल सिंह को छियारो, विक्रम सिंह को रणफुआ में मुख्य शिक्षक बनाया गया है।
इसके साथ ही कमलेंद्र सिंह बंडल, महेंद्र सिंह नलका, रमेश चंद उत्तरी, अंजना कुमारी कालाघाट, सुमेर सिंह किल्लोर, रंजना कुमारी डिब्बर, पुष्प लता कथेंजी, मिमला देवी जोगीबन, तपेंद्र सिंह चुनवी, अनुराधा को फिरोड़ पिंजवाना में तैनात किया गया है।

जबकि दीप कुमारी को मालोंवाला, जगत को भगवानपुर, खेम सिंह को बड़ोल, सरिता देवी को डाडा किलौर, चमन लाल को ढाकवाला, सुरेंद्र कौर को कशलोह, नरेश कुमार को डुंगी सैर, तोता राम को हरियास, जगर सिंह को कैलवी, कल्याण सिंह को रजाना, नीलम को भलगों, राजेंद्र प्रसाद को डांडा आंज और हरि दत्त को मालगी स्कूल में मुख्य शिक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।


उपनिदेशक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ज्वाइनिंग के लिए 30 किलोमीटर तक की दूरी पर एक दिन और 30 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर पांच दिन की समय सीमा तय की गई है। तय समय में ज्वाइनिंग न करने पर प्लेसमेंट स्वतः निरस्त मानी जाएगी। संबंधित अध्यापक को एक वर्ष या अगली डीपीसी तक मुख्य शिक्षक प्लेसमेंट से वंचित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed