फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   86 self help groups will making harble colours in sirmaur district

Sirmour News: सिरमौर में होली पर्व पर उड़ेगा खूब हर्बल गुलाल

Sat, 04 Mar 2023 06:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
86 self help groups will making harble colours in sirmaur district
सिरमौर में होली पर्व पर उड़ेगा खूब हर्बल गुलाल
विज्ञापन

86 स्वयं सहायता समूहों ने बनाए आर्गेनिक रंग
अकेला बंधन समूह बेचेगा 50 किलोग्राम गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। होली त्योहार पर जिला सिरमौर में हर्बल गुलाल उड़ेगा। जिले के 86 स्वयं सहायता समूहों ने होली के लिए प्राकृतिक गुलाल तैयार किया है। इसका त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।
दरअसल, सिरमौर में महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। जिले में एनआरएलएम के तहत करीब 3,946 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। समूहों की महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार जैसे फूड प्रोसिंग में आचार, पापड़, जूस, स्क्वैश, मुरब्बा के अलावा जूट बैग, पाइन फर्नीचर आदि पर प्रमुखता से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में करीब 86 स्वयं सहायता समूह होली के लिए प्राकृतिक यानी हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रहे हैं। इन समूहों की ओर से तैयार रंगों को डीआरडीए के खंड स्तर पर निर्मित हिमिरा दुकान में विक्रय के लिए रखा गया है। कुछ समूह अपने स्तर पर रंगों को तैयार कर बाजार में विक्रय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन के समीप देवनी पंचायत के बंधन स्वयं सहायता समूह ने इस बार होली के लिए पांच रंगों का करीब 50 किलो हर्बल गुलाल रंग तैयार किया है। समूह ने मोगीनंद के मुख्य मार्ग पर स्टाल लगाकर इस रंग का विक्रय करने की तैयारी कर ली है।
समूह की प्रधान शिप्रा राय ने बताया कि इस बार होली पर आर्गेनिक रंगों की एडवांस बुकिंग आ गई है। पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में आर्गेनिक रंगों की काफी मांग है।

उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूह बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 86 स्वयं सहायता समूह होली के आर्गेनिक रंग तैयार कर रहे हैं। कुछ समूह जहां अरारोट के साथ फूड कलर मिलाकर रंग बना रहे हैं तो कई समूह पालक, चुकंदर और गेंदे के फूल से हर्बल कलर बना रहे हैं।
यह एक बेहतरीन और सराहनीय प्रयास है। आर्गेनिक रंग त्वचा, आंखें और स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल हैं और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक हैं।
...हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed